{"_id":"5d053ca48ebc3e2e62587d6d","slug":"the-river-of-your-beloved-is-always-running","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेरी रहमतों का दरिया सरेआम चल रहा है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेरी रहमतों का दरिया सरेआम चल रहा है...
Sun, 16 Jun 2019 12:14 AM IST
दीपक नेगी
रानीखेत (अल्मोड़ा)।
रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Published by: दीपक नेगी
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
उर्स समारोह में कव्वाली पेश करते कव्वाल।
- फोटो : अमर उजाला
कालू सैय्यद बाबा की मजार पर जहां चादर चढ़ाने वालों का हुजूम उमड़ रहा है, वहीं शुक्रवार की देर रात तक कव्वालों ने अपने फन का जादू बिखेरा और देर रात तक कव्वाली प्रेमियों को झूमने पर विवश कर दिया। कव्वालों ने बाबा की शान में कसीदे पढ़े। कहा कि तेरी रहमतों का दरिया सरेआम चल रहा है मुझे भीख मिल रही है, मेरा काम चल रहा है।
सायंकाल मजार पर चादर चढ़ाने वालों को हुजूम उमड़ रहा है। बाबा में सभी धर्म और वर्ग के लोगों की गहरी आस्था है। दूसरी तरफ बाहर से आए व्यापारियों ने भी दुकानें सजाई हुई हैं। 45वें उर्स समारोह में जयपुर से अनवर हुसैन न्याजी, दानिश मोनिश साबरी, अब्दुल अजीज पगड़ीबंद, इरफान सलीम साबरी ब्रदर्स आदि नामचीन कव्वाल वहां फन का जादू बिखेर रहे हैं। शुक्रवार की रात नौ बजे से कव्वालियां शुरू हुईं। इससे पहले मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की, बच्चों ने झूले चरखों में खूब मनोरंजन किया। इसके बाद कव्वालियों का दौर शुरू हुआ। मजार में सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मजार के खादिम मो. मोहसिन ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया है।