फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The reef fell completely, the motorway remained closed for several hours

भरभराकर गिरी चट्टान, कई घंटे बंद रहा मोटरमार्ग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
The reef fell completely, the motorway remained closed for several hours
अल्मोड़ा। मूसलाधार बारिश के बीच जिले में भारी नुकसान हुआ है। देर रात पिथौरागढ़-अल्मोड़ा हाइवे से मलबा हटा उसे सुचारु किया गया। वहीं दुगालखोला क्षेत्र में सड़क पर एक बड़ी चट्टान और मलबा भरभराकर गिर गया। इससे दुगालखोला-धारानौला मोटरमार्ग पूरी तरह बंद हो गया। जबकि वहीं पर मकान का गेट क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा अन्य स्थानों में भी बारिश से काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते बृहस्पतिवार को पूरा दिन हुई मूसलाधार बारिश के बीच देर रात मकड़ाऊ के पास मलबा आने से पिथौरागढ़-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया था। हालांकि रात में आपदा प्रबंधन की ओर से जेसीबी भेज मोटरमार्ग सुचारु कर दिया गया। इधर दुगालखोला के पास बृहस्पतिवार आधी रात एक बड़ी चट्टान टूटकर दुगालखोला-धारानौला मोटरमार्ग पर जा गिरी। इससे सड़क पर बंद हो गई। सूचना पर आपदा प्रबंधन की टीम ने जेसीबी लगाकर मलबा हटवाया। अब भी सड़क की दीवार की चट्टानों में बड़ी-बड़ी दरारे हादसे का सबब बनी हुई है। लोगों ने बताया कि यहां कई वाहन स्वामी अपने वाहन खड़े करते हैं। पत्थर और चट्टाने गिरने से कई बार बड़ा हादसा होने का भय बना हुआ है। पास ही में चट्टान का बड़ा हिस्सा गिरने से टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष गणेश बिष्ट के भवन का गेट धराशायी हो गया।
विज्ञापन

पांच मंजिला भवन क्षतिग्रस्त, पांच परिवारों ने छोड़ा मकान
अल्मोड़ा। पूर्व जिला कल्याण अधिकारी जीवन लाल का दुगालखोला में पांच मंजिला भवन है। निचली मंजिल अचानक क्षतिग्रस्त होने से पूरा भवन खतरे की जद में आ गया। भवन स्वामी समेत चारों किराएदारों ने सुबह भवन खाली कर दिया। उधर आकाशवाणी के समीप विवेकानंद अनुसंधान संस्थान के आवास के समीप पार्किंग की सुरक्षा दीवार रोड में जा गिरी। थानाबाजार में एक खंडहर भवन भी भरभराकर गिर गया। इसके अलावा कई अन्य इलाकों में भी काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच आंतरिक ग्रामीण मोटरमार्ग भी बंद
अल्मोड़ा। बारिश के बीच जिले में अब भी पांच आंतरिक ग्रामीण मोटरमार्ग बंद पड़े हैं। हालांकि विभाग की ओर से इन्हें खोलने की कवायद जारी रही। जानकारी के अनुसार देर रात खटक्वाल-ढुंगरा, आरटी-हनुमान मंदिर, चौसाला-चिल, दिहाड़ी-मेलगांव, ज्यौनातल-बुधान मोटरमार्ग में कहीं मलबा आने से तो कहीं अन्य कारणों से मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बाद से इन्हें सुचारु किए जाने की कवायद चल रही है।

बिंता में सड़क पर गिरा पेड़ पुलिस ने हटाया
द्वाराहाट। बारिश के बीच देर रात द्वाराहाट-सोमेश्वर मोटरमार्ग में बिंता के पास एक विशाल पेड़ सड़क पर जा गिरा। इससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया। सूचना पर द्वाराहाट एसओ अजय लाल शाह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने वुड कटर से पेड़ काट मोटरमार्ग सुचारु किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed