{"_id":"68e2b2b5def55928360d31d2","slug":"the-protective-wall-will-protect-people-from-the-flood-of-vinod-river-almora-news-c-232-1-alm1002-134711-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: विनोद नदी के उफान से लोगों का सुरक्षित करेगी सुरक्षा दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: विनोद नदी के उफान से लोगों का सुरक्षित करेगी सुरक्षा दीवार
Sun, 05 Oct 2025 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। देघाट बाजार स्थित ग्रामीणों के घरों को विनोद नदी के उफान से बचाने की कवायद शुरू हो गई है। सिंचाई विभाग यहां बाढ़ सुरक्षा कार्य के तहत खतरे की जद में आ रहे मकानों को सुरक्षित करेगा। इससे यहां रहने वाले ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
देघाट में बारिश के दौरान विनोद नदी में आने वाले उफान से देघाट बाजार के छह से अधिक मकानों को खतरा बना रहता है। नदी का जल स्तर बढ़ने से भूमि कटाव और फसलों को होने वाले नुकसान से यहां के ग्रामीण को हर मानसून में नुकसान झेलना पड़ता है। हालात ये है कि बारिश होने ही भवन स्वामी सहम उठते हैं। सिंचाई विभाग अब जिला योजना के तहत 13 लाख से नदी किनारे तीन लेयर की सुरक्षा दीवार का निर्माण करेगा। इससे लोगों के मकान सुरक्षित रहेंगे तो अनहोनी की भी आशंका नहीं रहेगी। विभाग को निर्माण कार्य के लिए पहली किस्त के रूप छह लाख रुपये अवमुक्त हुए ।
कोट
निर्माण कार्य के लिए पहली किस्त जारी हो चुकी है। निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही प्राथमिकता के साथ कार्य शुरू किया जाएगा - हिमांशु सुयाल, अपर सहायक अभियंता, सिंचाई उपखंड, स्याल्दे