फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The potholes in the streets of the inner city asphalt to crumble

डामर उखड़ने से शहर की आंतरिक सड़कों में हुए गड्ढे

Mon, 10 Aug 2015 12:40 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Mon, 10 Aug 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन

नगर की आंतरिक सड़कों की स्थिति खराब हो है। धारानौला-करबला, एनटीडी-धार की तूनी, एडम्स-रानीधारा मार्ग में जगह-जगह डामर उखड़ा हुआ है।

विज्ञापन


बजट स्वीकृत होने के बावजूद लोनिवि एडीबी (आपदा) खंड सड़कों के सुधारीकरण कार्य में विलंब कर रहा है। विभाग की उदासीनता से लोगों में रोष है।

पूर्वी पोखरखाली से धार की तूनी तक रानीधारा मार्ग की हालत काफी खराब हो गई है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश का पानी गड्ढों में भर रहा है।

इससे पैदल चलने वालों के साथ ही वाहन चालकों को भी दिक्कतें हो रही हैं।  एनटीडी से धार की तूनी को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की स्थिति भी काफी खराब है। इस मार्ग में सीसी का काम अधूरा छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


अल्मोड़ा मैग्नेसाइट, दुग्ध संघ का कार्यालय और कई आवासीय भवन भी इस मार्ग में हैं। इस मार्ग से छोटे चौपहिया और दोपहिया वाहनों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धारानौला-करबला मार्ग में जगह-जगह डामर उखड़ गया है। सड़कों की हालत खराब होने से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने धनराशि स्वीकृत होने के बावजूद शहर की सड़कों का सुधारीकरण नहीं होने पर नाराजगी जताई है।

उन्होंने लोनिवि एडीबी आपदा खंड के ईई को लिखे पत्र में कहा है कि जिला योजना से दो वर्ष पहले धनराशि स्वीकृत होने के बाद भी रानीधारा मार्ग का काम शुरू नहीं हुआ है। इससे सड़क की स्थिति और खराब हो गई है। वहीं एनटीडी-धार की तूनी सड़क की भी यही स्थिति है।

उन्होंने शीघ्र सड़क का काम शुरू करने को कहा है। इधर भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशीर्वाद गोस्वामी आदि ने भी इस संबंध को डीएम को ज्ञापन दिया है।

पालिका सभासद अशोक पांडे और मुकेश नेगी ने भी लोनिवि से नगर की आंतरिक सड़कों के सुधारीकरण का काम जल्द शुरू करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed