{"_id":"57f93fbd4f1c1be54a270e8f","slug":"the-passengers-were-trounced-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के यात्रियों की हुई फजीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के यात्रियों की हुई फजीहत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 09 Oct 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दिल्ली जाने वाले यात्रियों को आज यहां भारी फजीहत झेलनी पड़ी। यह यात्री पिथौरागढ़ डिपो की मुन्स्यारी-दिल्ली बस में सवार थे। लंबा रूट होने के कारण इस बस का चालक अल्मोड़ा लोधिया से बदल जाता है, जब अपराह्न बस लोधिया पहुंची तो चालक नहीं मिला। बस खड़ी हो गई।
विज्ञापन
यात्री अपराह्न तीन बजे से छह बजे घंटों इधर उधर भटकते रहे। बाद में अलग अलग बसों में सवार होकर उन्हें गंतव्य की ओर रवाना होना पड़ा। इधर रोडवेज के स्थानीय एआरएम से इसकी शिकायत की गई, उन्होंने बताया कि बस पिथौरागढ़ डिपो की है, इसलिए वहां के अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन