{"_id":"5ccb4286bdec220788126170","slug":"the-name-of-the-medical-college-will-be-named-after-dr-thapa-chauhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज का नाम डॉ. थापा के नाम पर रखने का होगा प्रयास: चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज का नाम डॉ. थापा के नाम पर रखने का होगा प्रयास: चौहान
Fri, 03 May 2019 12:48 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Fri, 03 May 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में हुए कार्यक्रम में मंचासीन मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान तथा अन्य।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखा समाज की ओर से यहां प्रसिद्ध समाज सेवक स्व. डॉ. गजेंद्र थापा की पुण्य तिथि मनाई गई। मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष और विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज का नाम डॉ. गजेंद्र थापा के नाम पर रखने का प्रयास किया जाएगा। डॉ. थापा ने निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा की।
अध्यक्षता करते हुए उप्र उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति और पूर्व लोकायुक्त सुधीर वर्मा ने कहा कि पहली बार अल्मोड़ा आगमन पर ही डॉ. गजेंद्र थापा की लोकप्रियता का पता लगा। कुमाऊं ही नहीं गढ़वाल में भी डॉ. थापा का सम्मान था। घर में आए रोगियों को देखने के बाद रोगियों को देखने गांव भी जाते थे। 1946 में सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें दो वर्ष का सेवा विस्तार मिला। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि डॉ. गजेंद्र थापा उत्तराखंड की विभूति थे। पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि सरकार को उनकी स्मृति में काम करना चाहिए। हार्ट केयर यूनिट के डॉ. सुरेंदर सिंह को सम्मानित किया गया। सुधीर वर्मा की पुत्रियों ने मनोरमा जोशी को सम्मानित किया। गोरखा समाज के अध्यक्ष एसबी राना और न्यायमूर्ति सुधीर वर्मा ने अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जगंबहादुर थापा, पूरन तिवारी, रेवती बिष्ट, दयाकृष्ण कांडपाल, शेखर लखचौरा, जेसी दुर्गापाल, रवींद्र जोशी, मोती लाल वर्मा, दयाशंकर टम्टा, शमशेर जंग गुुरुंग, श्याम लाल साह, कैलाश गुरुरानी, सचिन टम्टा, हरीश मेहता, डॉ. निर्मला गुप्ता मौजूद थे।