{"_id":"d26abed55bb3e37540efa8525b2545a0","slug":"the-message-of-a-work-without-thinking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर सोचे कोई काम न करने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर सोचे कोई काम न करने का दिया संदेश
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Mon, 06 Apr 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमालय ट्रस्ट के सहयोग से दर्पण समिति के कलाकारों ने लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब सभागार में चरनदास चोर नाटक का शानदार मंचन किया। नाटक के माध्यम से कलाकारों ने बगैर सोचे कोई भी काम न करने का संदेश दिया। चरनदास चोर नाटक ऐसे चोर की कहानी है जो एक हवलदार से बचने के लिए अपने गुरु को पांच वचन निभाने का वादा करता है। गुरु को दिए वचन निभाने को वह चोरी तक छोड़ देता है।
विज्ञापन
इस कारण ही उसे जान भी गवानी पड़ती है। नाटक में कलाकारों ने भावपूर्ण अभिनय कर दर्शकों का मन मोह लिया। नाटक के माध्यम से कलाकारों ने बगैर सोचे कोई भी काम न करने का संदेश दिया। वहां डीएम विनोद कुमार सुमन, पद्मश्री डा. ललित पांडे, एडीएम प्रकाश चंद्र, दुग्ध संघ अध्यक्ष दीप सिंह डांगी, समिति की सचिव विभु कृष्णा आदि मौजूद थे। नाटक में विभिन्न पात्रों का किरदार अजय कुमार, विनीता भंडारी, आकाश थापा, विनोद थापा, नीरज पांगती, धना गोस्वामी, अर्जुन वाल्मीकि, महीप लोबियाल आदि ने निभाया। नाटक का निर्देशन अभिषेक मैंदोला ने किया।
विज्ञापन