फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The leopard, which became synonymous with terror, got trapped in a cage

Almora News: दहशत का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में फंसा

Wed, 27 Aug 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 27 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
The leopard, which became synonymous with terror, got trapped in a cage
अल्मोड़ा। गोलनाकरड़िया के गणेशीगैर पास वन विभाग की ओर लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ फंस गया है। वन विभाग की टीम ने उसे रेस्क्यू सेंटर पहुंचा दिया है। इस क्षेत्र में कई जगहों पर भी तेंदुए दिखाई दे रहे है। लोगों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह गोलनाकरड़िया क्षेत्र के गणेशीगैर वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ फंस गया। गोलनाकरड़िया, चीनाखान, गणेशीगैर में लोग तेंदुए की दहशत से परेशान थे। यहां तेंदुआ लोगों पर झपट रहा था। वन विभाग की टीम ने लोगों की शिकायत के बाद 15 दिन पूर्व पिंजरा लगाया था।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम आर्या ने पिंजरे में फंसा तेंदुआ नर है जिसकी उम्र करीब 10 से 11 वर्ष है। बताया कि जिन क्षेत्रों से तेंदुए के दिखाई देने की सूचना मिल रही है वहां पर लगातार गश्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरों के आसपास उगी झाड़ियों को करें साफ
डीएफओ दीपक सिंह का कहना है कि बरसात के दिनों में घरों के पास झाड़ियां उगी रहती हैं। इसलिए तेंदुए को छुपने के लिए जगह मिल जाती है। उन्होंने झाड़ियों को काटने और अंधेरे वाले जगहाें पर रात में लाइट जलाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed