फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The last rites of four dead people of Barath village were taken to Haridwar

Almora Bus Accident: हरिद्वार ले जाकर किया बराथ गांव के चार मृतकों का अंतिम संस्कार, गांव में नहीं जले चूल्हे

Tue, 05 Nov 2024 06:47 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 05 Nov 2024 06:47 PM IST
सार

मरचूला के पास बीते सोमवार को हुए भीषण हादसे में मारे गए बराथ गांव के चार लोगों के शवों का अंतिम संस्कार हरिद्वार ले जाकर किया गया। गांव के कई लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे थे।

विज्ञापन
The last rites of four dead people of Barath village were taken to Haridwar
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

सल्ट विकासखंड के मरचूला के पास बीते सोमवार को हुए भीषण हादसे में मारे गए बराथ गांव के चार लोगों के शवों का अंतिम संस्कार हरिद्वार ले जाकर किया गया। गांव के कई लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे थे।

 

वहीं इस हादसे के बाद से गांव में पसरा मातम दूसरे दिन भी छाया रहा। ग्रामीणों के अनुसार कई घरों में तो चूल्हे हीं नहीं जले। जो लोग हादसे का शिकार हुए हैं उनके परिजनों को ढाढ़स बंधाने के लिए ग्रामीणों और आसपास के रिश्तेदारों का आवागमन दिनभर चलता रहा। सोमवार को हुए बस हादसे में बराथ गांव के छह लोगों की मौत हो गई थी। इनमें राकेश ध्यानी, उनकी बेटी मानसी, दीपक रावत और उनके बेटे आरव के अलावा एक अन्य ग्रामीण देवेंद्र सिंह और उनकी भाभी सुमन की मौत हो गई। सुमन और देवेंद्र के शव उनके पीरूमदारा स्थित घर भिजवा दिए थे। जबकि चार अन्य के शव ग्रामीण बराथ गांव में ही ले आए थे। जहां से इन चारों शवों को अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार ले जाया गया।

विज्ञापन

प्रधान सरस्वती देवी के पति विजय पाल सिंह ने बताया कि चारों शवों का हरिद्वार में गंगा के किनारे श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान गांव के अनिल गोनियाल, दिनेश गोनियाल, सुनील कुमार, वीरेंद्र रावत आदि मौजूद रहे। हादसे से गांव में मौत का मातम दूसरे दिन भी छाया रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed