फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   the forest gard plantation in five five villages

सभी वन रक्षक और दरोगा करेंगे पांच-पांच गांवों में पौधारोपण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
the forest gard plantation in five five villages
वन महोत्सव के तहत पौधारोपण करते रेंजर आशुतोष जोशी व अन्य। - फोटो : AMAR UJALA
अल्मोड़ा। बिनसर वन्य जीव विहार की ओर से रेंजर मुख्यालय अयारपानी में महोत्सव के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वनों के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान वन रक्षक और वन दरोगाओं से अपने-अपने क्षेत्र में पौधा रोपण किए जाने के निर्देश दिए गए। वहीं विभिन्न प्रजातियों के पौधे भी लगाए गए।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए रेंजर आशुतोष जोशी ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए पौधा रोपण बहुत जरूरी है। जंगलों को सभी ने मिलकर हरा-भरा रखना होगा तभी हमारे पर्यावरण का तालमेल बना रहेगा। इस दौरान वन रेंजर जोशी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने बिनसर वन्य जीव विहार को आकर्षक बनाने के लिए अयारपानी -बिनसर मोटरमार्ग के खाली स्थानों में पौधा रोपण किया। टीम ने बांज देवदार, बुरांश समेत विभिन्न प्रजातियों के 25 पौधे रोपे। इस दौरान रेंजर जोशी ने सभी वन रक्षक तथा वन दरोगाओं को अपने-अपने क्षेत्र के कम से कम पांच-पांच गांवों में पौधा रोपण अभियान शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत मुख्य रूप से गुलबहार, सिल्वरओक, वेलिया, गुलाब आदि के पौधे भी रोपे जाएंगे। कार्यक्रम में वन दरोगा जीवन सिंह बोरा, हेमंत रावत, वन रक्षक, हरीश चंद्र सती, भानु बेलवाल, दीवान राम, भगवंत सिंह, कैलाश भट्ट, ललति मोहन लोहनी आदि मोजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed