{"_id":"5fd20a228ebc3e3ba3554e36","slug":"the-forest-fire-reached-the-district-magistrate-s-residence-almora-news-hld406803191","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में लगी आग जिलाधिकारी आवास के पास तक पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में लगी आग जिलाधिकारी आवास के पास तक पहुंची
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सर्दियों में भी जंगलों में आग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार की देर रात डीएम आवास के पास जंगल में आग लग गई। तेजी से आग डीएम आवास की ओर बढ़ने लगी। सूचना मिलने पर रात में पहुंची फायर सर्विस की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
बुधवार की देर रात डीएम आवास से सटे जंगल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। पूरा जंगल आग की चपेट में आ गया। डीएम आवास की ओर भी आग तेजी से फैलने लगी।
इस बीच डीएम आवास से फायर सर्विस को आग लगने की सूचना दी गई। कुछ ही देर में फायर सर्विस अल्मोड़ा से दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। काफी देर की मेहनत के बाद फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस बीच काफी पेड़-पौधे जलकर राख हो गए। आग बुझाने में फायर सर्विस टीम में एलएफएम कुंवर सिंह राणा, राजेंद्र सिंह राणा, चालक मुकेश सिंह, फायर मैन धीरेंद्र सिंह आदि सहयोग किया।