{"_id":"28bc9bb14ef69067725093bd5cd9fd3d","slug":"the-five-minute-protest-photographed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो खिंचवाने के लिए पांच मिनट का विरोध प्रदर्शन! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो खिंचवाने के लिए पांच मिनट का विरोध प्रदर्शन!
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Wed, 01 Apr 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुद्दा भले कितना ही गंभीर क्यों न हो, मगर कुछ लोग आंदोलन के नाम पर सिर्फ फोटो छपवाने तक सीमित हो गए हैं। ऐसे लोगों ने इसे सुर्खियों में आने का जरिया बना लिया है। बुधवार को कुछ लोग बस सेवा संचालित करने की मांग को लेकर रोडवेज स्टेशन पहुंचे और गेट पर ताला जड़ दिया। मीडिया कर्मियों के सामने उन्होंने जमकर नारेबाजी की। फोटो खिंचवाने के बाद ताला खोलकर वहां से चले गए। विरोध प्रदर्शन का यह ड्रामा सिर्फ पांच मिनट में ही निपट गया।
विज्ञापन
जिले की आंतरिक सड़कों पर रोडवेज की कई बस सेवाएं काफी समय से बंद पड़ी हैं। बसें नहीं चलने से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। बुधवार को कुछ लोगों ने बंद रूटों पर बस सेवाएं चलाने की मांग को लेकर रोडवेज कार्यालय में कुछ मिनट के लिए तालाबंदी की। उन्होंने कर्मचारियों से चाबी और ताला मांगा और मुख्य गेट पर ताला डाल दिया। इससे पहले ही वह मीडिया कर्मियों को वहां बुला चुके थे। करीब पांच मिनट नारेबाजी की और फोटो खिंचवाई। फिर खुद ताला खोला और रोडवेज कर्मियों को चाबी देकर वहां से निकल लिए।
विज्ञापन
आंदोलन का यह नाटक देखकर खुद रोडवेज कर्मी भी भौंचक्के रह गए। तालाबंदी करने वालों में आशीर्वाद गोस्वामी, संजीव आर्य, अक्षय कुमार, संदीप भाष्कर, नीरज कुमार, संजय कुमार, विनीत वर्मा, मो. दानिश, संजय साह रिक्खू, सुबोध, नीरज कुमार, शुभम, कमलेश आदि शामिल थे।
विज्ञापन