फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The first step in the form of a play back singer in the film industry

प्ले बैक सिंगर के तौर पर फिल्म इंडस्ट्री में रूप का पहला कदम

Wed, 26 Jul 2017 10:14 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 26 Jul 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
 The first step in the form of a play back singer in the film industry
रूप दुर्गापाल। - फोटो : अमर उजाला

 बालिका वधू, कुछ रंग प्यार के, अकबर बीरबल सहित छोटे पर्दे के कई धारावाहिकों में अपने किरदार से लोगों के बीच लोकप्रिय हो चुकी अल्मोड़ा की रूप दुर्गापाल ने अब फिल्म इंडस्ट्री में प्ले बैक सिंगर के तौर पर कदम रखा है। उन्होंने दो अलग-अलग फिल्मों के लिए दो गीत रिकार्ड करवाए हैं। इसमें एक गीत में उनके सह गायक अखिल सचदेवा हैं, जिन्होंने बद्रीनाथ की दुल्हनिया फिल्म में भी गीत गाए हैं।             

विज्ञापन


बालिका वधू धारावाहिक से करियर शुरू करने वाली रूप दुर्गापाल अब तक स्वरागिनी, कुछ रंग प्यार के, अकबर बीरबल, गंगा, वारिस जैसे धारावाहिकों में अपनी भूमिकाओं से लोगों को काफी प्रभावित करती रही हैं। रूप पिछले काफी समय से प्ले बैक सिंगर के तौर पर भी कुछ खास करने की दिशा में भी काम कर रही हैं। हाल ही में उन्हें दो अलग-अलग फिल्मों में गीत गाने के लिए ब्रेक मिल गया है। रूप ने बताया कि पहला गीत एक फिल्म में शादी का गाना है। दूसरा गीत किसी अन्य निर्माणाधीन फिल्म के लिए रिकार्ड कराया है, जो कि रोमांटिक गीत है।             
विज्ञापन


इस गीत में उनके पार्टनर (सह गायक) अखिल सचदेवा हैं, जिन्होंने बद्रीनाथ की दुल्हनियां फिल्म में हमसफर टाइटिल वाला गीत गाया है। यह गाना काफी पसंद किया गया है। रूप ने बताया है कि उन्होंने हाल ही में पंजाबी में भी एक गीत गाया है। उन्होंने बताया कि इसे वह एल्बम का रूप देने जा रही हैं। इस गाने के वीडियो में वह खुद गाते हुए दिखाई देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed