{"_id":"588241964f1c1bfa7aefeb5e","slug":"the-first-day-did-not-nominate-any-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नहीं किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नहीं किया नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 20 Jan 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिसूचना जारी होने के साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन शुरू हो गया, लेकिन चुनाव आयोग की तय समय सीमा सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक अल्मोड़ा, जागेश्वर, सोमेश्वर सीट से किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया। हालांकि शुक्रवार को 14 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
अल्मोड़ा, सोमेश्वर और जागेश्वर विधानसभा सीटों के लिए शुक्रवार को कोई भी नामांकन नहीं हुआ। रिटर्निंग आफिसर विवेक राय ने बताया कि तीनों विधानसभा सीटों के लिए शुक्रवार को एक भी नामांकन नहीं हुआ है। हालांकि इस दौरान जागेश्वर विधानसभा सीट के लिए छह नामांकन फार्म बिके। जिसमें बहुजन समाज पार्टी ने चार और समाजवादी पार्टी ने दो नामांकन फार्म लिए। सोमेश्वर में भाजपा ने चार, बसपा ने दो और निर्दलीय ने दो फार्म लिए। अल्मोड़ा विधानसभा सीट के लिए एक भी नामांकन फार्म नहीं बिका। मालूम हो कि अल्मोड़ा, जागेश्वर और सोमेश्वर विधानसभा सीट के प्रत्याशियों के लिए अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में नामांकन हो रहे हैं। इधर नामांकन स्थल पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। नामांकन स्थल के आस पास बैरिकेडिंग के अलावा सीसीटीवी और वीडियोग्राफी भी की जा रही है।
विज्ञापन