{"_id":"57b894244f1c1ba2506ed9c0","slug":"the-final-group-of-passengers-leaving-mansarovar-dharchula","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसरोवर यात्रियों का अंतिम दल धारचूला रवाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसरोवर यात्रियों का अंतिम दल धारचूला रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 20 Aug 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
कैलास मानसरोवर यात्रियों का अंतिम दल शनिवार सुबह भोलेनाथ के जयकारों के साथ अल्मोड़ा से धारचूला को रवाना हुआ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलास मानसरोवर यात्रियों का अंतिम दल शनिवार सुबह भोलेनाथ के जयकारों के साथ अल्मोड़ा से धारचूला को रवाना हुआ। 38 सदस्यीय दल में 31 पुरुष और सात महिलाएं शामिल हैं। इस दल के लाइजन ऑफिसर आईजी संजय गुंज्याल हैं। अल्मोड़ा पहुंचने पर पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
कैलास मानसरोवर यात्री शुक्रवार देर शाम अल्मोड़ा पहुंचे। कुमाऊं मंडल विकास निगम से होली-डे-होम में रात्रि विश्राम करने के बाद यात्री धारचूला को रवाना हुए। यात्रियों ने अल्मोड़ा से आगे धौलछीना में स्थित हिल व्यू रेस्टोरेंट में जलपान किया और यहां से यात्री धारचूला को रवाना हुए। धौलछीना पहुंचने पर यात्रियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
विज्ञापन
इस दल में उत्तराखंड के सर्वाधिक छह यात्रियों सहित दिल्ली, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से चार-चार, गुजरात, हरियाणा, झारखंड से एक-एक, कर्नाटक, उड़ीसा, राजस्थान और तमिलनाडु से दो-दो यात्री शामिल हैं। अल्मोड़ा निवासी कामिनी कश्यप आठवीं बार यात्रा में जा रही हैं। दल में सबसे अधिक उम्र के श्रीनगर गढ़वाल निवासी चंडी प्रसाद बहुगुणा (68) पहली बार यात्रा पर जा रहे हैं। बंगलूरू निवासी तनु मित्तल (26) सबसे युवा श्रद्धालु हैं।
विज्ञापन