{"_id":"7172c74f54af64626e9725e80d179475","slug":"the-fees-of-private-schools-report-sought-by-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूलों की फीस को लेकर डीएम ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूलों की फीस को लेकर डीएम ने मांगी रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Sun, 05 Apr 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीएम भूपाल सिंह मनराल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को बागेश्वर के निजी स्कूलों में मनमानी फीस लेने के मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में ब्यौरा भेजने को कहा है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंद्रमणी राय ने 31 मार्च को इस बारे में डीएम को पत्र भेजा। जिसमें कहा गया है कि बागेश्वर के निजी स्कूलों में अभिभावकों से हर साल मनमाना प्रवेश शुल्क लिया जा रहा है, जो सर्वोच्च न्यायालय के आदेशाें का उल्लंघन है। उन्होंने डीएम से इस बारे में आवश्यक कार्रवाई करके जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भी सूचना देने को कहा था।
विज्ञापन
डीएम मनराल ने बताया कि उन्हें पत्र मिल गया है। उन्हाेंने बताया कि सत्र शुरू होने पर हर साल शिक्षा विभाग को निर्देश जारी करके इस तरह के मामलों को लेकर आगाह किया जाता है। इस बार भी प्राधिकरण का पत्र मिलने के बाद जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी को जांच के लिए कहा गया है। शिक्षा अधिकारी नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के बारे में सूचना देंगे। हालांकि बागेश्वर जिले में निजी स्कूलों की संख्या बहुत कम है। इनमें अधिकतर स्कूल ग्रामीण इलाकों में हैं। इसके बाद मेें जांच में गलती मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन