{"_id":"6968c1b0371b5e787e081ef7","slug":"the-driver-died-after-the-car-fell-into-a-300-meter-deep-gorge-in-almora-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा में सड़क हादसा : 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा में सड़क हादसा : 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की जान गई
Thu, 15 Jan 2026 04:00 PM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Thu, 15 Jan 2026 04:00 PM IST
सार
अल्मोड़ा के भिकियासैंण में बासोट-जिहाड़ मार्ग पर अर्टिगा वाहन 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
फाइल फोटो -कुबेर सिंह
- फोटो : संवाद
विस्तार
अल्मोड़ा के भिकियासैंण क्षेत्र में बासोट-जिहाड़ मोटर मार्ग पर तत्वाहील होटल के पास एक अर्टिगा वाहन अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में चालक की मौके पर मौत हो गई। इससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
बुधवार देर शाम कुबेर सिंह जमनाल (45) निवासी कमेटपानी बासोट वाहन संख्या यूके 20 टीए 8080 से बासोट से जिहाड़ को जा रहे थे। रात के करीब 10:30 बजे के आसपास तत्वाहील होटल के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पहाड़ी से टकरा गई। इसके बाद वाहन 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। चालक कुबेर सिंह जमनाल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने हादसे की सूचना भिकियासैंण पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीमें मौके पर पहुंंची। दुर्घटना में मृतक चालक के शव को ग्रामीणों की सहायता से रेस्क्यू कर सड़क पर लाया गया। इसके बाद शव को सीएचसी भिकियासैंण पहुंचाया गया। चौकी प्रभारी भिकियासैंण संजय जोशी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन