फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The DPR financial sanction of bus

बस अड्डे की डीपीआर को वित्तीय स्वीकृति

Mon, 03 Aug 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा। Updated Mon, 03 Aug 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन

नगर में मंजूर अंतर्राज्यीय बहुउद्देश्यीय बस अड्डे का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। सरकार ने बस अड्डे की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। शासन से बजट अवमुक्त होने के बाद बस अड्डे का काम शुरू होगा।

विज्ञापन


उत्तराखंड परिवहन निगम का अल्मोड़ा में बस अड्डा मालरोड में किराए के भवन में चल रहा है। यहीं से विभिन्न रूटों को बसें संचालित होती हैं।

 इससे मालरोड में भी कई बार जाम भी लग जाता है और यातायात की अव्यवस्थित हो जाता है। बसों को वर्कशाप तक आने-जाने के लिए 10 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। वहीं से पहले बसें मालरोड स्थित बस स्टेशन आती हैं और गंतव्य को रवाना होती हैं।
विज्ञापन


परिवहन निगम के पास लोअर मालरोड में वर्कशाप से लगी 83 नाली (1.78 हेक्टेयर) भूमि उपलब्ध है। करीब सात वर्ष पूर्व सरकार ने अल्मोड़ा में बहुउद्देश्यीय बस अड्डे को स्वीकृति दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन से डीपीआर बनाने और अन्य कार्यों के लिए परिवहन निगम को 28.15 लाख रुपये अवमुक्त किए थे। परिवहन निगम ने यूपी राजकीय निर्माण निगम से बस अड्डे की डीपीआर तैयार करवाई और गत वर्ष शासन को बस अड्डे की 7.01 करोड़ की डीपीआर शासन को अनुमोदन के लिए भेजी थी।

प्रस्तावित बहुउद्देश्यीय बस अड्डे में करीब 75 बसों की पार्किंग की सुविधा के अलावा बुकिंग काउंटर, आधुनिक वर्कशाप, यात्रियों के लिए दुकानें, जलपान गृह, स्नानागार, शौचालय आदि बनेंगे।


परिवहन निगम के सहायक अभियंता पीके दीक्षित ने बताया कि शासन ने बस अड्डे की डीपीआर को वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। शासन स्तर से टोकनमनी अवमुक्त होने के बाद बस अड्डे का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed