फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The disaster affected 316 families waiting to displacement

आपदा प्रभावित 316 परिवार विस्थापन के इंतजार में

Sat, 04 Jul 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Sat, 04 Jul 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन

सालों बाद भी शासन और प्रशासन की संवेदनहीनता के चलते जिले के आपदा प्रभावित परिवारों का विस्थापन नहीं हो सका है।

विज्ञापन


जिले के सत्रह गांवों के 316 आपदा प्रभावित परिवारों को दो से पांच साल बीतने के बाद भी विस्थापन का इंतजार है। जिले से भेजे गए प्रस्ताव शासन के ठंडे बस्ते में हैं।

यह परिवार किराए के भवनों, स्कूलों और पंचायत घरों में रहकर किसी तरह दिन काट रहे हैं। जिले में 2010 की भीषण आपदा में 36 लोग मारे गए थे। सैकड़ों की संख्या में पालतू मवेशियों की भी मौत हुई थी।
विज्ञापन


कई गांव भूस्खलन की चपेट में आए थे। अल्मोड़ा तहसील के बल्टा, बूढ़ाधार, बल्टा-बाड़ी, देवली, भूल्यूड़ा, बजेठी, सिराड़, मालता गांव आपदा से अधिक प्रभावित हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब इन गांवों के 139 परिवारों को गांवों  के निकट ही सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित करने को जिला प्रशासन ने भूमि चयनित की थी।

वहीं 2013 में अल्मोड़ा तहसील के ल्वेटा, खैरखेत, थालागूंठ, तहसील भनोली के काना, नैकाना, दुनाड़, चौखुटिया तहसील के बसरखेत, रानीखेत तहसील के इंद्रा बस्ती, तहसील सल्ट के रगड़गाड़ में भूस्खलन से खतरा हो गया था। इन क्षेत्रों के 177 परिवार दूसरे स्थानों पर विस्थापित करने के लिए चयनित किए गए थे।

2010 से अब तक पांच वर्ष बीतने को हैं पर 316 आपदा प्रभावित परिवारों के लिए शासन-प्रशासन विस्थापन को जमीन की व्यवस्था नहीं कर सका है।

आपदा प्रभावित यह परिवार किराए के मकानों, स्कूलों, पंचायतों में रहने को मजबूर हैं। जाड़े और बरसात के मौसम में इन परिवारों की दिक्कतें बढ़ जाती हैं।

शासन और प्रशासन की उदासीनता के खिलाफ यह परिवार कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed