{"_id":"5867ebcc4f1c1b3f7aeeb00e","slug":"the-dialogue-will-start-five-young-bjym","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य में पांच से युवा संवाद शुरु करेगा भाजयुमो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य में पांच से युवा संवाद शुरु करेगा भाजयुमो
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 31 Dec 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
पत्रकाराें से बातचीत करते भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने मोर्चा के नेतृत्व में पांच जनवरी को देहरादून से युवा संवाद कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसके तहत मोर्चा यूथ से संबंधित युवाओं की राय लेकर पार्टी नेतृत्व को सौंपेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का एक साल का कार्यकाल शानदार रहा है। उनके नेतृत्व में जहां देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक रैली हुई वहीं पिछले एक साल में पार्टी में डेढ़ लाख लोगों ने सदस्यता ली है।
श्री लटवाल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि पांच जनवरी को देहरादून से युवा संवाद कार्यक्रम शुरू होगा। इसका समापन 12 जनवरी को हल्द्वानी में होगा। संवाद के दौरान युवा वर्ग से युवाओं से संबंधित मुद्दों के बारे में सीधा संवाद करके उनकी राय पूछी जाएगी और इसे प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व को सौंपा जाएगा। ताकि आने वाले चुनाव में युवाओं से संबंधित मुद्दों को भी घोषणापत्र में शामिल किया जा सके। इस मौके पर विनीत बिष्ट, महेश नयाल, मनोज बिष्ट आदि मौजूद थे।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने आरोप लगाया कि एक तरफ मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भांग की खेती को लाइसेंस के तहत मंजूरी देकर राज्य के युवाओं को नशे में झोंकने का रास्ता साफ कर दिया है वहीं दूसरी तरफ उनके बेटे आनंद रावत नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में तक भांग की खेती में रोक है। राज्य के युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृति को देखते हुए हाईकोर्ट ने तक सख्त रुख अपनाया है लेकिन सीएम लाइसेंस के बहाने चरस के धंधेबाजों को रास्ता दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि उन्होंने खुद अल्मोड़ा से पार्टी के टिकट के लिए दावेदारी की है। जबकि युवा मोर्चा के तीन अन्य प्रदेश अध्यक्षों गजराज बिष्ट ने हल्द्वानी से, सौरभ थपलियाल ने डोईवाला और विनोद कंडारी ने देवप्रयाग से दावेदारी की है। इस बारे में पार्टी हाईकमान जो भी निर्णय लेगा उन्हें मान्य होगा।