फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The demand for repeal of liquor contract

शराब का ठेका निरस्त करने की मांग को लेकर धरना शुरू

Sat, 14 Jul 2018 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Sat, 14 Jul 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
The demand for repeal of liquor contract
चौखुटिया में धरने पर बैठीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

 ग्राम पंचायत खीड़ा के ग्रामीणों ने खीड़ा क्षेत्र में सरकारी शराब का ठेका निरस्त करने, जीआईसी खीड़ा में गणित विषय खोलने और चौखुटिया-बच्छावान वाया खीड़ा सड़क पर पड़े गड्ढों को ठीक करने को लेकर धरना शुरू कर दिया है। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही है। 

विज्ञापन


इधर खीड़ा पहुंचे उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने आंदोलन का समर्थन देते हुए सरकार द्वारा क्षेत्र में जबरन शराब का ठेका खोले जाने की कोशिशों की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष में उनकी पार्टी जनता का साथ देगी। संघर्ष समिति के संयोजक पूर्व प्रधान लक्ष्मण सिंह नेगी ने कहा कि सरकार ने हमारी मांगें नहीं मानी तो पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 जुलाई से आमरण अनशन के साथ ही आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की ।
विज्ञापन


इस मौके बीडीसी सदस्य खीमराम, प्रधान आनंदी देवी, नंदी देवी, सीता, गीता, कमला, बसंती, नरेंद्र सिंह, शोबन सिंह नेगी, प्रेमसिंह, देवसिंह, खीमसिंह,  उमेश संह, गोविंद सिंह, पानसिंह, हेमा देवी, परूली, खष्टी, शांति, धना, चनुली, खीमादेवी आदि कई महिलाएं शामिल थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed