{"_id":"57b9f1294f1c1bf654d4f122","slug":"the-cultural-presentation-in-almora","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा में दी सांस्कृतिक प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा में दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 21 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। श्री राम मंदिर समिति की ओर से धारानौला में चल रहे पांच दिनी जन्माष्टमी महोत्सव में कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोक संस्कृति के बहुरंगी रंग बिखेरे। विधायक मनोज तिवारी ने बतौर मुख्य अतिथि महोत्सव का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
महोत्सव में कलाकारों ने ‘स्वर्ग तारा हाइ जुनेली राता को सुणलो तेरी मेरी बाता स्वर्ग तारा...’, समेत कुमाऊंनी, गढ़वाली, जौनसारी लोकगीत, लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। देवभूमि मां शारदे लोक कला समिति के निदेशक गोपाल सिंह चम्याल ने ‘मैं बन ग्यूं जवाना छोरी देशक खातिरा...’, नाजिम अली ने ‘कृष्ण तेरी मुरली बाजी...’, शीला आर्या ने ‘नैनीतालै की विमला छोरी रूम झूमा’, विनोद कुमार ने ‘सरपंच की चेली बसंती...’ गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
समिति के कलाकारों ने नंदा जागर देवी स्तुति का भावपूर्ण मंचन किया। लक्की पवार और ग्रुप ने कृष्ण झांकी की प्रस्तुति दी। विशिष्ट अतिथि पूरन सिंह रौतेला, तारा चंद्र जोशी, गिरीश धवन, लियाकत अली खान थे। कमल किशोर तिवारी ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए।
विज्ञापन
समिति के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने सभी का आभार जताया। अध्यक्षता हरीश रावत और संचालन गीतम भट्ट ने किया। महोत्सव में जूनियर, सब जूनियर, सीनियर तीन वर्गों में बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता हुई। परिणाम 24 अगस्त को शाम सात बजे घोषित किए जाएंगे। इस दौरान विजय मेहता, राजेश जोशी, भूपाल मनराल, राजा अंडोला, पंकज भगत, संजय सिंह नेगी आदि थे।