फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The country nationalized the entire education: Mishra

देश में संपूर्ण शिक्षा का राष्ट्रीयकरण हो : मिश्रा

Sun, 05 Mar 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 05 Mar 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
The country nationalized the entire education: Mishra
सम्मेलन में विचार रखते वक्ता। - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड आरटीई फोरम द्वारा यहां आयोजित शिक्षक-एसएमसी सम्मेलन में मुख्य वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. ईश मिश्रा ने कहा कि आदिकाल से ही शासक वर्ग के लिए शिक्षा एक महत्वपूर्ण औजार रहा है। आज शिक्षा का ज्ञान से संबंध टूट चुका हैै और अतिरिक्त पूंजी और निवेश के संकट के कारण शिक्षा एक बड़ा बाजार बन चुका है। देश में संपूर्ण शिक्षा का सार्वभौम राष्ट्रीकरण होना चाहिए।

विज्ञापन


प्रो. मिश्रा ने प्राथमिक शिक्षक की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने सार्वजनिक शिक्षा की उपेक्षा पर चिंता जताई। आरटीई फोरम के राज्य संयोजक रघु तिवारी ने कहा कि आज प्रदेश में सात हजार से अधिक शिक्षकों के पद खाली हैं और हजारों बच्चे स्कूलों से बाहर हैं। उन्होंने शिक्षा बजट में लगातार कटौती पर चिंता जताई और निजी क्षेत्र की शिक्षा के लिए नियामक ढांचा बनाने की मांग की।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए गढ़वाल विवि के प्रो. मोहन पवार ने उच्च शिक्षण संस्थानों के गिरते स्तर को प्राथमिक स्तर से ऊंचा उठाने पर जोर दिया।

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के महामंत्री संजय बिष्ट ने शिक्षकों के गैर शैक्षणिक कामों को शिक्षा अधिकार कानून के खिलाफ बताया। चमोली के शिक्षाविद प्रेम सनवाल ने प्राथमिक शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए एसएमसी को और अधिकार देने पर बल दिया। गढ़वाल मंडल के शिक्षक नेता मुकेश बहुगुणा ने कहा कि शिक्षा केवल सरकारों के भरोसे नहीं छोड़ी जा सकती है। फोरम की नीलिमा भट्ट ने पावर प्वाइंट के माध्यम से आरटीई के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर शिक्षा का बाजारीकरण रोकने समेत कई प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में सांसद प्रतिनिधि जगदीश पांडे, उदय किरौला, नीरज पंत, प्रदीप गुरुरानी, संदीप कुमार, अनीता देवी, मंजू देवी, कैलाश तिवारी ने विचार रखे। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक कल्याण सिंह मनकोटी को फोरम की ओर से सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम में किरन आर्या, शेखर जोशी, जगदीश कुमार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed