फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The contractors PWD office had closed, sitting on dharna

ठेकेदारों ने लोनिवि ऑफिस बंद कराया, धरने पर बैठे

Thu, 27 Oct 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 27 Oct 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
The contractors PWD office had closed, sitting on dharna
लोनिवि कार्यालय में धरना देते ठेकेदार। - फोटो : अमर उजाला

 लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माण कार्यों का भुगतान नहीं करने से नाराज ठेकेदारों ने बृहस्पतिवार को लोनिवि कार्यालय को बंद करा दिया और कार्यालय परिसर प्रांगण में धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि जब तक ठेकेदारों को निर्माण कार्यों का भुगतान नहीं किया जाएगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने दीपावली को काला दिवस के रूप में मनाने की चेतावनी दी।  

विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि अधिशासी अभियंताओं द्वारा ठेकेदारों को निर्माण कार्यों का भुगतान करने के लिए देयक ट्रेजरी नहीं भेजे गए हैं। कहा कि निर्माण कार्यों का भुगतान नहीं होने के कारण ठेकेदार आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं। उनके पास श्रमिकों की मजदूरी का भुगतान करने तक के लिए धन नहीं हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों का भुगतान नहीं होने के कारण ठेकेदार दीपावली को काला दिवस के रूप में मनाने को बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि जब तक  मांगे पूरी नहीं होंगी धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 28 अक्तूबर को ठेकेदार कार्य बहिष्कार कर लोनिवि प्रांतीय खंड में धरना देंगे। धरने पर कुंदन बिष्ट, जगदीश चंद्र भट्ट, धर्मेन्द्र बिष्ट, नंदन मेहता, कमल लटवाल, कमल पांडे, श्याम पांडे, गोपाल सिंह बिष्ट, भीम सिंह, गिरीश पांडे, गुलाब पांडे, गुलाब सिंह, प्रयाग बिष्ट, गोपाल मेहता आदि बैठे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed