{"_id":"581cd0e34f1c1bad31438661","slug":"the-consolidation-will-be-a-reality-in-the-hill-state-concept","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकबंदी से ही साकार होगी पहाड़ी राज्य की अवधारणा : गरीब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकबंदी से ही साकार होगी पहाड़ी राज्य की अवधारणा : गरीब
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Fri, 04 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
चकबंदी से ही साकार होगी पहाड़ी राज्य की अवधारणा
- फोटो : अमर उजाला
रानीखेत (अल्मोड़ा)। गरीब क्रांति अभियान और चकबंदी माडल समिति की चकबंदी मुहिम को लेकर जनजागरण रैली और सभा पांच नवंबर को यहां शिव मंदिर में होगी। मुख्य अतिथि लंबे समय से चकबंदी मुहिम से जुड़े गढ़वाल निवासी गणेश सिंह ‘गरीब’ होंगे। गरीब ने कहा कि चकबंदी से ही पहाड़ी राज्य की अवधारणा साकार होगी।
विज्ञापन
गरीब ने आज यहां पहुंचकर नागरिकों के साथ बैठक की और चकबंदी के फायदे बताए। उन्होंने कहा कि बंदर, सुअरों के आतंक ने पहाड़ की खेती तबाह कर दी है, चकबंदी से ही इसे बचाया जा सकता है। यदि सरकार भूमिधरों को उनकी कुल जमीन एक या दो चकों के रूप में उपलब्ध करा दे तो ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर ग्रामीण जमीन की अदला-बदली कर इसका लाभ ले रहे हैं। उन्होंने कहा चकबंदी से कृषि और ग्रामीण विकास को सही दिशा मिलेगी और पलायन रुकेगा। इस अवसर पर छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी, पूर्व एमएलसी बीडी शर्मा, गरीब क्रांति अभियान के केवलानंद तिवारी फकीर, डॉ. वेद प्रकाश तिवारी, कमल पांडे, गोपाल दत्त, सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन