{"_id":"bdbfc1f0333a13a6d74cd934e24d2c74","slug":"the-chief-minister-today-will-almora-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री रावत आज अल्मोड़ा आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री रावत आज अल्मोड़ा आएंगे
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Sat, 28 Nov 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत शनिवार 28 नवंबर को अल्मोड़ा के दौरे पर आ रहे हैं। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री 28 नवंबर को सायं 3:20 बजे नैनीताल से हेलीकॉप्टर से चलेंगे और 3:50 बजे डीनापानी टॉप (मटेना) अल्मोड़ा पहुंचेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री चार बजे डीनापानी में नंदादेवी सेंटर फॉर हैंडलूम एंड नेचुरल फाइबर सेंटर का उद्घाटन करेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 5:25 बजे आर्मी हेलीपैड पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। 29 नवंबर की सुबह 10:05 बजे हेलीकॉप्टर से टिहरी के लिए रवाना होंगे। संसदीय सचिव मनोज तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन