फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The challenge before the public meetings of political parties

राजनीतिक दलों के सम्मुख जनसभाओं की चुनौती

Wed, 07 Dec 2016 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 07 Dec 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन

 क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां शुरू होते ही राजनीतिक दलों के सम्मुख अब सभाओं के आयोजन की चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। कैंट क्षेत्र में पर्याप्त स्थल नहीं होने के कारण जनसभाओं के लिए केमू स्टेशन स्थित वाहन पार्किंग स्थल को इस्तेमाल किया जा रहा था, लेकिन अब टैक्सी मालिक-चालक समिति ने इस स्थान पर जनसभाओं का विरोध कर दिया है। समिति का कहना है कि जनसभाओं के चलते चालकों और यात्रियों को परेशानी हो रही है। भविष्य में सभाएं हुई तो वह आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन


छावनी परिषद के सीईओ ज्योति कपूर को भेजे ज्ञापन में समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि केमू स्टेशन वाली टैक्सी पार्किंग नगर की सबसे बड़ी पार्किंग है। यहां पर नियमित रूप से तीन सौ से अधिक टैक्सियों का संचालन होता है, लेकिन राजनीतिक दलों के लोग जन सभा के लिए वाहन पार्किंग स्थल को इस्तेमाल करने लगे हैं, जनसभा के कारण स्थल से वाहनों को हटाना पड़ता है। जिस कारण चालाकों के सम्मुख वाहन पार्किंग की दिक्कतें उत्पन्न हो जाती हैं। पूर्व में भी उन्होंने इस स्थान पर जनसभाओं के आयोजन का विरोध किया था, इससे जहां चालकों की आमदनी प्रभावित हो रही है वहीं यात्रियों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन


यदि भविष्य में जनसभाओं के लिए वाहन पार्किंग स्थल उपलब्ध कराया गया तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष ठाकुर सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष देवकी नंदन चौधरी, सचिव सुरेंद्र असवाल, कोषाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी सहित तमाम पदाधिकारी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed