फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The cause of death is not clear even in the post mortem report

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी नहीं चल सका सोनू की मौत के कारणों का पता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
The cause of death is not clear even in the post mortem report
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। छतगुल्ला निवासी 38 वर्षीय युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों का कहना है कि शव सड़ चुका था, मौत कैसे हुई कुछ कहा नहीं जा सकता। बता दें कि शनिवार को छतगुल्ला के जंगल में युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ था। ग्रामीण तेंदुए द्वारा युवक के मारे जाने की संभावना जता रहे हैं। वन विभाग भी मौत के कारणों की जांच में जुटा हुआ है। इधर, युवक की मौत के बाद परिवार के सम्मुख भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

छतगुल्ला निवासी सुनील फुलारा उर्फ सोनू 12 दिसंबर की सुबह पैदल घूमने गया था, तब से वह घर नहीं लौटा। इस बीच परिजनों ने तमाम स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन कहीं भी पता नहीं चल सका। नौ जनवरी की सुबह सोनू का क्षत-विक्षत शव छतगुल्ला बसेरा के जंगल में नाले में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि सोनू दिल्ली में था।
विज्ञापन

लॉकडाउन में वह घर लौटा, यहां वाहन चलाने का कार्य कर रहा था। युवक के घर पर 80 वर्षीय माता, पत्नी और एक आठ वर्षीय बेटी है। सोनू की मौत के बाद परिजनों के सम्मुख भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने संभावना जताई है कि तेंदुए के हमले से युवक की मौत हुई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. वीके गड़कोटी ने बताया कि शव सड़ चुका था। मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed