फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The car near the Palu band fell into a trench, teacher's death

पल्यूूं बैंड के पास कार खाई में गिरी, शिक्षक की मौत

Sat, 27 Jan 2018 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Sat, 27 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
The car near the Palu band fell into a trench, teacher's death
accident - फोटो : graphic

बाड़ेछीना-धौलछीना मेाटर मार्ग में पल्यूूं बैंड के पास शुक्रवार को हुई आल्टो कार दुर्घटना में मुनस्यारी निवासी शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिक्षक का 15 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे धौलछीना में प्राथमिक उपचार के बाद अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


शुक्रवार को भुवन चंद्र लोहनी पुत्र दुर्गा दत्त लोहनी निवासी मुनस्यारी अपनी आल्टो कार यू के 05-7305 से हल्द्वानी से मुनस्यारी की तरफ जा रहे थे। वाहन में भुवन चंद्र के अलावा उनका 15 वर्षीय पुत्र प्रकाश लोहनी भी सवार था। सुबह करीब 10 बजे पल्यूं बैंड से लगभग एक किमी पहले कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 फुट गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


सिर में गंभीर चोट होने के कारण शिक्षक भुवन चंद्र लोहनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र वाहन से छिटक पर पहाड़ी पर अटक गया और उसकी जान बच गई। उसे भी गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पास ही में रहने वाले ग्राम प्रधान जगदीश राम और पीआरडी जवान नंदन सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और पहाड़ी पर अटके घायल किशोर को बाहर निकालकर तुरंत उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल किशोर को अल्मोड़ा रेफर कर दिया। इधर हादसे की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक मनोज तिवारी, उप जिलाधिकारी विवेक राय तथा तहसीलदार खुशबू पांडे भी मौके पर पहुंचे और घायल किशोर के बारे में जानकारी ली। नायब तहसीलदाल प्रयाग दत्त सनवाल और राजस्व उपनिरीक्षक राजेश आर्या तथा राजस्व विभाग की टीम ने मृतक शिक्षक के शव को खाई बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भिजवाया। 


बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़ 

पिता भुवन चंद्र लोहनी की दुर्घटना में मृत्यु के बाद घायल प्रकाश और उसके दो अन्य भाई बहनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। बीमारी के चलते उनकी मां की भी चार माह पहले मौत हो गई थी। प्रकाश को जब भी होश आ रहा है वह अपने पिता को ही पुकार रहा है। बताया गया है कि प्रकाश का बड़ा भाई दिल्ली में बीएससी करता था। उसे दिल्ली छोड़कर वह वापस लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed