फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The campaign against the polythene campaign impacted the market

पॉलिथीन के खिलाफ चले अभियान का बाजार में असर

Wed, 15 Mar 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 15 Mar 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
The campaign against the polythene campaign impacted the market
अल्मोड़ा में कपड़े का थैला लेकर बाजार जातीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

 पॉलिथीन पर सख्ती से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। हाईकोर्ट की सख्ती और जिला प्रशासन के अभियान के बाद व्यापारी वर्ग पॉलिथीन, प्लास्टिक और थर्माकोल में अब ग्राहकों को सामान बेचने से कतरा रहे हैं। कई व्यापारियों ने अभियान चलने से पहले ही दुकानों से थर्माकोल, प्लास्टिक आदि चीजों को हटा दिया है। प्रशासन ने मंगलवार को कई व्यापारियों के वहां छापेमारी करके 37 हजार रुपए से अधिक का जुर्माना वसूला। 

विज्ञापन

 
  मंगलवार को जिला मुख्यालय समेत जिले भर की तहसीलों में प्रशासन ने पॉलिथीन के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ा था। इस दौरान कई व्यापारियों के चालान काटने के साथ ही 37 हजार रुपए से अधिक का जुर्माना भी वसूला गया। ताबड़तोड़ अभियान के बाद जिले भर के व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


छोटे से छोटे दुकानदार भी अब पॉलिथीन में सामान बेचने से घबरा रहे हैं। अब अधिकांश लोग कपड़े के बैग लेकर चल रहे हैं अथवा व्यापारी भी उन्हें कपड़े और कागज के बैगों में ही सामान दे रहे हैं। इधर व्यापारियों की एडीएम केएस टोलिया और एसडीएम विवेक राय के साथ बैठक हुई, जिसमें व्यापारियों ने फिलहाल 17 मार्च तक के लिए थर्माकोल और प्लास्टिक के गिलासों आदि को छोड़कर अन्य पारदर्शी पॉलिथीन आदि पर रोक नहीं लगाने की मांग उठाई। व्यापारियों ने इस बात पर नाराजगी जताई कि जिस सामान की पैकिंग पॉलिथीन में ही बाहर से आती है उसके लिए व्यापारियों को कोई गाइड लाइन नहीं दी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed