फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The bus got cheated 100 meters away as soon as it left the station

Almora News: स्टेशन से निकलते ही 100 मीटर दूर धोखा दे गई बस

Sun, 14 May 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 14 May 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
The bus got cheated 100 meters away as soon as it left the station
अल्मोड़ा में माल रोड पर खराबी के चलते इस तरह पूरे दिन खड़ी रही रोडवेज बस। संवाद
अल्मोड़ा। आरामदायक सफर की उम्मीद में रोडवेज बस में आवाजाही करना बागेश्वर के 25 यात्रियों पर भारी पड़ गया। अल्मोड़ा रोडवेज स्टेशन से महज 100 मीटर दूर निकलते बस धोखा दे गई। यात्री एक घंटे तक दूसरी बस का इंतजार करते रहे मगर उन्हें मायूसी हाथ लगी। किसी तरह वे अतिरिक्त भाड़ा देकर टैक्सियों से गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन

रोडवेज बस यात्रियों को राहत कम दर्द अधिक दे रही हैं। रविवार को बागेश्वर डिपो की बस दिल्ली से 25 यात्रियों को लेकर अल्मोड़ा रोडवेज स्टेशन पहुंची। जलपान के बाद यहां से महज 100 मीटर दूर पहुंचते ही बस खराब हो गई और चालक को उसे सड़क किनारे खड़ा करना पड़ा। तमाम कोशिश के बाद भी बस स्टार्ट नहीं हुई। ऐसे में यात्री दूसरी बस का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लगी। अंत में सभी यात्रियों को चिलचिलाती धूप में एक घंटा इंतजार के बाद टैक्सी के भरोसे गंतव्य को रवाना होना पड़ा। ऐसे हालात में आरामदायक सफर की उम्मीद में बस में बैठे यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ी। रविवार देर शाम तक भी बस की खराबी दूर नहीं हो सकी।
विज्ञापन

यात्रियों ने मारा धक्का, नहीं हुई बस स्टार्ट
अल्मोड़ा। जानकारी के मुताबिक रोडवेज स्टेशन पहुंचते ही बस बंद हो गई। ऐसे में यात्रियों ने उसके स्टार्ट होने की उम्मीद में धक्का मारा। पसीने से तरबतर यात्रियों ने बस को धक्का देकर स्टेशन से 100 मीटर दूर पहुंचाया लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर खड़ी बस कीवजह से दिन भर लगता रहा जाम
अल्मोड़ा। माल रोड पर जिला अस्पताल के पास सड़क पर खड़ी बस की वजह से पूरे दिन जाम लगता रहा। बस खड़ी होने से सड़क संकरी हो गई। ऐसे में दिन में कई बार यहां जाम की स्थिति पैदा हो गई और यातायात व्यवस्था सुचारू करने में पुलिस कर्मी दिन भर पसीना बहाते रहे।

उम्र के अंतिम पड़ाव में हैं अधिकांश बस
अल्मोड़ा। पहाड़ी क्षेत्रों में संचालित रोडवेज की अधिकांश बस अपनी उम्र के अंतिम पड़ाव पर हैं। अल्मोड़ा डिपो में इस साल सितंबर में 30 बस अपनी उम्र के सात साल पूरी कर लेंगी। इनका संचालन बंद हो जाएगा। पुरानी हो चुकीं बस में लगातार खराबी आने का सिलसिला जारी है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
कोट
बागेश्वर डिपो की बस में खराबी आने से यह सड़क पर खड़ी हो गई। अल्मोड़ा डिपो खराबी को दूर कर रहा है। जल्द ही खराबी दूर कर बस का संचालन होगा।
राजेंद्र कुमार, एआरएम, अल्मोड़ा डिपो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed