फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The bridge of the bridge was broken, no matter how long it is to walk

घिस गई पुल की प्लेट, संभलकर चलना चाहे कितनी हो लेट

Thu, 09 May 2019 11:35 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Thu, 09 May 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
The bridge of the bridge was broken, no matter how long it is to walk
बागेश्वर में एनएच पर क्षतिग्रस्त पुल जिससे सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। - फोटो : AMAR UJALA
सरयू और गोमती नदी में बने एनएच के जर्जर पुल दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। पुलों में बिछाई गई प्लेट घिस गई हैं जिस कारण आए दिन दो पहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


गोमती और सरयू नदियों में बने एनएच के पुल काफी पुराने हो गए हैं। जर्जर पुलों की मरम्मत के बाद एनएच ने इन पुलों से सीमेंट का स्लैब हटाकर उसकी जगह पर स्टील की प्लेटें बिछा दीं। समय के साथ प्लेटें घिस गई हैं, जिस कारण दोपहिया वाहन चालक हर रोज रपटकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि कई बार सूचित करने के बाद भी एनएच कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इधर व्यापार संघ सहित अन्य संगठनों ने जर्जर हो चुकी पुलों के स्थान पर नए पुल बनाए जाने की मांग की है। एनएच के सहायक अभियंता हितेश कांडपाल ने बताया कि सरयू व गोमती नदियों पर बने पुल काफी पुराने हो गए हैं। इन पुलों के स्थान पर नए पुल बनाने के प्रस्ताव शासन में लंबित हैं। आचार संहिता के चलते प्रस्तावों पर कार्रवाई नहीं हो सकी है। दोनों पुराने पुलों के स्थान पर डबल लेन के दो पुल बनाए जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed