फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The BJP-Congress tussle will not benefit the public: Pushpesh Tripathi

भाजपा-कांग्रेस की नूरा कुश्ती से जनता का नहीं होगा भला : पुष्पेश त्रिपाठी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
The BJP-Congress tussle will not benefit the public: Pushpesh Tripathi
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इन दिनों चल रही नूरा कुश्ती के बीच अब उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने दोनों पार्टियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उक्रांद के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि जनता की समस्याओं को दरकिनार करते हुए भाजपा और कांग्रेस कुर्सी हथियाने के लिए सरेराह लड़-झगड़ रहे हैं। आरोप लगाया कि ये दोनों पार्टियां उत्तराखंड को हिंसा की दृष्टि से पश्चिम बंगाल बनाने पर तुली हुई हैं।
विज्ञापन

पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि गत वर्ष हुए ब्लॉक प्रमुख के चुनावों के दौरान दोनों पार्टियों के बीच उपजी हिंसा के बाद लगातार क्षेत्र में तनाव पैदा किया जा रहा है। जो इस देवभूमि द्वाराहाट के लिए अच्छा संकेत नहीं है। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के साथ लगातार धोखा किया जा रहा है।
विज्ञापन

हर मोर्चे पर विफल सरकार अब बहुद्देशीय शिविरों के माध्यम से चुनाव प्रचार में लगी हुई है। द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं का जिक्र करते हुए उन्होंने विधायक मदन सिंह बिष्ट पर भी निशाना साधा। कहा कि चारों ओर समस्याओं का अंबार लगा है। विधायक निधि के कार्यों में पारदर्शिता का अभाव है। इस बार जनता इनके छलावे में नहीं आने वाली। उन्होंने उक्रांद कार्यकर्ताओं से भाजपा और कांग्रेस की कारगुजारियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed