फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The Bhani-Harsingyabgad road will see better days

Almora News: भानी-हरसिंग्याबगड़ मार्ग के बहुरेंगे दिन

Fri, 17 Apr 2026 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 17 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The Bhani-Harsingyabgad road will see better days
कपकोट (बागेश्वर)। विगत वर्ष मानसून के दौरान भूस्खलन और मलबा गिरने से बदहाल हुई भानी-हरसिंग्याबगड़ सड़क की दशा सुधरने लगी है। सड़क पर 2.32 करोड़ रुपये से सुधारीकरण और डामरीकरण का कार्य हो रहा है। कार्य होने के बाद क्षेत्रवासियों को हिचकोले खाते हुए सफर करने से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

भानी-हरसिंग्याबगड़ सड़क रीठाबगड़ के साथ ही रेवती घाटी के सीरी, नौकोड़ी आदि गांवों से होकर शामा तक बनी है। पिछले वर्ष भारी बारिश से सड़क का एक हिस्सा रेवती नदी में समा गय था। इससे कई दिनों तक यातायात बंद रहा।
विज्ञापन

अन्य स्थानों पर भी मलबा गिरने, सुरक्षा दीवार के क्षतिग्रस्त होने, कल्वर्ट-कॉजवे को नुकसान होने से सड़क बदहाल हो गई थी। इससे लोगों को आवाजाही करने में काफी दिक्कतें हो रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि के अभियंता संदीप आगरी ने बताया कि सड़क पर सुधारीकरण का काम पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि एक छोर से डामरीकरण हो रहा है। 15.80 किमी में किया जा रहा सुुधारीकरण कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed