फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The accused of gang rape has drank acid

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी ने तेजाब पीकर दी जान

Fri, 14 Jun 2019 12:24 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Fri, 14 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
The accused of gang rape has drank acid
शव का पंचनामा भरती पुलिस। - फोटो : AMAR UJALA
 तहसील क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की 13 वर्षीय किशोरी से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में नामजद मुख्य आरोपी ने बृहस्पतिवार को तेजाब पीकर आत्महत्या कर ली। आरोपी ने दो दिन पहले ही बेटे का विवाह कराया था। 
विज्ञापन


धौलछीना तहसील क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी के साथ पांच लोग पिछले एक साल से दुराचार कर रहे थे। आरोपियों में एक अधेड़, दो सगे भाई और पिता-पुत्र शामिल थे। इस बीच किशोरी गर्भवती हो गई थी। मामले का खुलासा दो दिन पहले तब हुआ जब किशोरी को पेट में दर्द होने पर महिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में उसका गर्भपात हो गया था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने किशोरी द्वारा बताए गए पांच लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामला राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए जाल बुनना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


 इधर, मुख्य आरोपी चंदन राम (48) पुत्र मदन राम ने बृहस्पतिवार को तेजाब पी लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर शाम तक मृतक की पहचान को लेकर संशय बना रहा लेकिन बाद में प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति में इस बात की पुष्टि कर दी गई कि तेजाब पीकर मरने वाला व्यक्ति ही दुष्कर्म मामले का मुख्य आरोपी था। पुलिस के अनुसार मामले में नामजद शेष आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed