फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Texi Union in Jalali

अब यूनियन बनने से दूर होंगी जालली के टैक्सी चालकों की समस्याएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Texi Union in Jalali
जालली टैक्सी यूनियन के नव निर्वाचित पदाधिकारी। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जालली क्षेत्र के टैक्सी चालकों की समस्याएं सुलझाने के लिए वहां नई टैक्सी यूनियन का गठन किया गया है। यहां से कई बार शिकायत आती थी कि निजी टैक्सियों में अवैध रूप से सवारियां ढोई जा रहीं हैं। इसका सीधा नुकसान टैक्सी चालकों को उठाना पड़ता है और सरकार को राजस्व का भी नुकसान हो रहा था। अब यूनियन बनने से टैक्सी चालक अपनी समस्याओं को प्रशासन के सम्मुख आसानी से रख पाएंगे।
विज्ञापन

यूनियन के सभी पांच पदों पर एक-एक नाम आने से सभी प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसके तहत खीमानंद जोशी अध्यक्ष, मोहन सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष, भूपाल सिंह सचिव, कुबेर सिंह नेगी कोषाध्यक्ष, प्रमोद कुमार उपसचिव, केसर सिंह और जसपाल सिंह निर्विरोध सदस्य चुने गए। रानीखेत से चुनाव अधिकारी के रूप में पहुंचे व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मोहन नेगी और जिला मीडिया प्रभारी कामरान कुरैशी की देखरेख में चुने हुए।
विज्ञापन

पर्यवेक्षक के रूप में कुमाऊं टैक्सी यूनियन महासंघ के अध्यक्ष शंकर ठाकुर, द्वाराहाट टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष दीपक चौधरी, रानीखेत (द्योलीखेत) टैक्सी यूनियन के सचिव राजेंद्र रौतेला, रानीखेत टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष महेंद्र नेगी पहुंचे थे। इस अवसर पर विजय रावत, शंकर भट्ट, सहित जालली क्षेत्र के अनेक टैक्सी चालक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed