फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Temple of Hat by Surikhet village

विजया, सैम मंदिर से ढाई लाख के घड़ियाल चुराए

Thu, 09 Mar 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। Updated Thu, 09 Mar 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Temple of Hat by Surikhet village
सुरईखेत गांव द्वाराहाट का मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। चोरों ने मंगलवार रात सुरईखेत गांव स्थित विजया देवी और सैम मंदिर में धावा बोलकर पांच कुंतल वजनी की भारी भरकम घंटियां चुरा लीं। इनकी कीमत करीब ढाई लाख रुपए आंकी जा रही है। प्रधान की सूचना के बाद क्षेत्रीय पटवारी ने मौके का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है, घटना से लोगों में आक्रोश है।

विज्ञापन


दोनों मंदिर सुरईखेत गनोली ग्राम सभा से एक किमी की चढ़ाई पर स्थित हैं। सुबह ग्रामीण दिनेश चंद्र कांडपाल मंदिर गए तो देखा कि वहां मौजूद स्टोर रूम का ताला टूटा था, जबकि खिड़की की ग्रिल कटी थी। अंदर रखी सभी घंटियां और बाहर पाइपों में टंगी घंटियां गायब थीं। उन्होंने इसकी सूचना प्रधान चंद्रशेखर फुलारा और अन्य ग्रामीणों को दी।
विज्ञापन


सूचना से गांव में खलबली मच गई। चोर मुख्य गेट पर टंगी छोटी घंटी को वहीं छोड़ गए जबकि पांच कुंतल वजन की बड़ी घंटियां चुरा ले गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय पटवारी जोगाराम ने घटना स्थल का मुआयना किया और मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इधर क्षेत्रवासियों ने तत्काल मामले का खुलासा करने की मांग की है, कहा कि यदि शीघ्र खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। चोरों ने पिछले साल 24 जनवरी को कुई मैनोली में छह घरों के ताले तोड़े थे। 25 जून को बेढुली में एक दुकान, मकान के ताले तोड़कर हजारों का माल चुरा ले गए। इसी साल 26 जनवरी को चोरों ने जूनियर हाईस्कूल विमांडेश्वर के मिड डे मील कक्ष का ताला तोड़ा। 28 जनवरी को सुनाड़ी तोक में एक मकान के ताले तोड़कर चोर नकदी, जेवरात चुरा ले गए थे, जबकि कई मंदिरों की घंटियां चोरी हो गई थी, इन मामलों का खुलासा नहीं हुआ।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed