फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Temple in Almora

गोल्ज्यू से आशीर्वाद लेने चितई पहुंचे श्रद्धालु

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Temple in Almora
अल्मोड़ा के चितई स्थित प्रसिद्ध ग्वल देवता मंदिर में दर्शन को लगी श्रद्धालुओं की लाइन। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। दो दिन की छुट्टी के चलते रविवार को चितई स्थित ग्वल देवता मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिर में रविवार दोपहर तक करीब 800 श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए थे। श्रद्धालुओं को अंदर जाने की अनुमति नहीं है। वह बाहर से ही दर्शन कर लौट गए। कई लोग ग्वल देवता को शादी का कार्ड समर्पित करने आए थे तो नवविवाहित जोड़े भगवान से आशीर्वाद लेने पहुंचे। इससे मंदिर में सुबह से शाम तक भीड़ रही।
विज्ञापन

रविवार और सोमवार को अवकाश के चलते रविवार को चितई स्थित प्रसिद्ध ग्वल देवता मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। श्रद्धालुओं को कई घंटे लाइन में खड़ा होकर इंतजार करना पड़ा। अल्मोड़ा, नैनीताल, हल्द्वानी, बाजपुर, काशीपुर समेत कई स्थानों से श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। इन दिनों सहालग सीजन चल रहा है। कई लोग शादियों का निमंत्रण कार्ड भगवान को समर्पित करने मंदिर आ रहे हैं। नवविवाहित दंपती भी ग्वल देवता से आशीर्वाद लेने मंदिर आ रहे हैं। मंदिर के पुजारी हरिविनोद पंत ने बताया कि रविवार को दोपहर तक करीब 800 श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए थे। उन्होंने बताया कि भक्तों को मंदिर के भीतर प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। वह बाहर से ही भगवान के दर्शन कर वापस लौट रहे हैं।
विज्ञापन

जागेश्वर धाम में हुईं 15 पूजा, महाधिवक्ता भी पहुंचे
अल्मोड़ा। प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में रविवार को आठ रुद्राभिषेक और सात पार्थिव पूजा हुईं। उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल के एडवोकेट जनरल एसएन बाबुलकर ने परिवार समेत मंदिर में पूजा, अर्चना की। रविवार होने के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बावजूद श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। एक दिन में 15 पूजा करने की अनुमति मिलने के बाद पूजा करने वालों की संख्या भी निरंतर बढ़ रही है। पूजा के लिए बाहरी राज्यों से श्रद्धालुओं की बुकिंग आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed