फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Temperature of Jageshwar Dham Dips

Almora News: जागेश्वर धाम में पारा शून्य से नीचे जा रहा

Sat, 23 Dec 2023 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 23 Dec 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Temperature of Jageshwar Dham Dips
आरतोला-नैनी-जागेश्वर सड़क में 70 किलो चूना और नमक डाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। जिले में मौसम के कई रूप देखने को मिल रहे हैं। सुबह के समय कोसी आदि क्षेत्र में पाला किसानों की मुसीबत बढ़ा रहा है। इधर, जागेश्वर धाम में तापमान सुबह के समय शून्य से नीचे जा रहा है। सड़क पर पाला जमने से सफेद नजर आ रही है। ऐसे में यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के आवाजाही के दौरान खतरा काफी बढ़ गया है। दो पहिया और चौपहिया वाहनों के पाले में रपटने की आशंका को देखते हुए सड़कों पर चूना पाउडर और नमक के मिश्रण का छिड़काव किया जा रहा है।

लोनिवि के सहायक अभियंता आलोक ओली ने बताया कि ठंडे बढ़ने से आरतोला-नैनी-जागेश्वर सड़क पर पाला जम गया है। शनिवार को विभाग की इस सड़क पर चालकों को राहत पहुंचाने के लिए 70 किलो चूना और नमक का छिड़काव किया। उन्होंने बताया दुर्घटना का खतरा कम हो सके इसके लिए छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन



जागेश्वर- 16 1
रानीखेत- 15 1
अल्मोड़ा- 19 5
कौसानी- 15- 1
कपकोट- 21-5
बागेश्वर- 22-7
जागेश्वर 16 1
रानीखेत 15 1

अल्मोड़ा का एक सप्ताह का तापमान
स्थान- तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान

अल्मोड़ा 23 दिसंबर- 19 5

अल्मोड़ा 22 दिसंबर 19 4

अल्मोड़ा 21 दिसंबर 18 4

अल्मोड़ा 20 दिसंबर 18 3

अल्मोड़ा 19 दिसंबर 14 3

अल्मोड़ा 18 दिसंबर 17 4

अल्मोड़ा 17 दिसंबर 17 5

नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

फोटो- 23एएलएम 30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed