फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Teenager rape accused arrested

Almora News: राजस्थान बुलाकर किया किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 30 May 2023 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 30 May 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Teenager rape accused arrested
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। क्षेत्र की एक किशोरी को झांसे में लेकर राजस्थान बुलाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव की महिला ने 24 मई को अपनी पोती के स्कूल से घर नहीं लौटने की तहरीर थाने में दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू की। साइबर सेल की मदद से पुलिस को उसके राजस्थान पहुंचने का पता चला। तब पुलिस टीम वहां रवाना हुई। सोमवार को पुलिस टीम को किशोरी को मेहंदीपुर राजस्थान निवासी जितेंद्र लांबा (25) के साथ पकड़ा। पूछताछ में किशोरी ने दुष्कर्म होने की जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और अल्मोड़ा पहुंचने पर किशोरी का मेडिकल कराया। एसएसपी रामचंद्र राजगुरु ने बताया कि मेडिकल में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। बताया कि आरोपी ने किशोरी को सोशल मीडिया के जरिए झांसे में लेकर राजस्थान बुलाया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed