फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Teenager gang-raped in lamgada, three accused arrested

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Teenager gang-raped in lamgada, three accused arrested
Teenager gang-raped in lamgada, three accused arrested
अल्मोड़ा। लमगड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। सोशल मीडिया पर नाबालिग से दोस्ती करने के बाद उसके साथ तीनों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों पर खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

लमगड़ा क्षेत्र की एक किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि पिछले साल मार्च में गांव के ही एक युवक से सोशल मीडिया पर उसकी पहचान हुई। कुछ दिनों की बातचीत के बाद उनमें दोस्ती हो गई। युवक के जरिये ही एक और युवक से भी उसकी दोस्ती हुई। एक कार्यक्रम के दौरान दोनों मित्रों ने एक अन्य युवक के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। प्रभारी सीओ वीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed