{"_id":"58fb4d424f1c1b4b168b4bb3","slug":"teachers-will-not-be-free-of-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना प्रतिस्थानी के कार्यमुक्त नहीं होंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना प्रतिस्थानी के कार्यमुक्त नहीं होंगे शिक्षक
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 22 Apr 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई बाधित होने की संभावना के बाद जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिले में स्थानांतरण वाले शिक्षक शिक्षिकाओं को बिना प्रतिस्थानी के कार्यभार ग्रहण करने तक कार्य मुक्त नहीं करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने मुख्य शिक्षाधिकारी को सभी प्रधानाचार्यों को अपने स्तर से आदेशित करने और दिए गए निर्देशों का पालन करने को कहा है। उन्होंने कहा कि यदि प्रधानाचार्य द्वारा स्पष्ट आदेशों के बाद भी शिक्षक को कार्यमुक्त किया जाता है तो इसके लिए वह खुद जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने मुख्य सचिव से दूरभाष पर हुई वार्ता के बाद मुख्य शिक्षाधिकारी को बिना प्रतिस्थानी के कार्यभार ग्रहण करने तक किसी भी हालत में अध्यापकों को कार्यमुक्त नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसकी सूचना सभी प्रधानाचार्यों को देने को भी कहा। उन्होंने बताया कि निर्वाचन से पूर्व 160 एलटी और 116 प्रवक्ताओं का स्थानांतरण हुआ था उन्हें वर्तमान शिक्षा निदेशालय से मिले निर्देशों के अनुसार कार्यमुक्त करने के निर्देश सीधे प्रधानाचार्यों को दिए गए थे।
विज्ञापन
इस बात का संज्ञान लेते हुए उन्होंने मुख्य सचिव से वार्ता की और बताया कि 685 गेस्ट टीचर विभिन्न स्कूलों में रखे गए थे वो पद भी अब रिक्त हो गए हैं। जिससे पठन पाठन की स्थिति प्रभावित होने की संभावना है। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को इस प्रकार का कोई प्रकरण उनके संज्ञान में आने पर जानकारी देने और शिक्षक के कार्यमुक्त होने पर उसका अंतिम वेतन प्रमाण पत्र भी बिना उनकी अनुमति के जारी नहीं करने को कहा है। उन्होंने अभिभावक संघ के पदाधिकारियों से भी इस तरह के प्रकरण सामने आने पर सूचना देने को कहा है।
विज्ञापन