फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Teachers face problems in district.

Almora News: मिनिस्टीरियल कर्मियों को बीईओ का प्रभार देने के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन

Thu, 06 Jun 2024 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 06 Jun 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Teachers face problems in district.
अल्मोड़ा। खंड शिक्षा अधिकारियों और उप शिक्षा अधिकारियों का अन्य संवर्ग को प्रभार देने के प्रस्ताव का शिक्षकों ने विरोध करते हुए इसके खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने इस प्रस्ताव को निरस्त नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


शिक्षकों ने लक्ष्मेश्वर शिक्षक भवन में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि खंड शिक्षाधिकारी और उप शिक्षाधिकारी का प्रभार और प्रशासनिक अधिकार शैक्षिक संवर्ग के इतर मिनिस्टीरियल संवर्ग को देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जो गलत है। उन्होंने उप शिक्षा अधिकारी पद पर बेसिक संवर्ग के वरिष्ठ प्रधानाध्यापक, खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर माध्यमिक संवर्ग के वरिष्ठ प्रधानाचार्य को प्रभार देने की मांग की। शिक्षकों ने इसके बाद बैठक कर इसके खिलाफ संघर्ष अभियान शुरू करने का निर्णय लिया। वहां पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष किशोर जोशी, जिला मंत्री जगदीश भंडारी, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय बिष्ट, जिला मंत्री युगल मठपाल, राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भारतेंदु जोशी, जिला मंत्री भुवन चिलवाल आदि थे।
विज्ञापन


ये हैं मांगें

-चयन, प्रोन्नत वेतनमान में एक वेतन वृद्धि दी जाए।

-ज्येष्ठ, कनिष्ठ वेतन विसंगति दूर की जाए।

-चयन, प्रोन्नत वेतनमान समितियों में गैर सरकारी सदस्यों का मनोनयन किया जाए।

-स्थानांतरण एक्ट की विसंगतियां दूर की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed