फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Teachers demonstrate old pension restoration in BEO office

पुरानी पेंशन बहाली को शिक्षकों ने बीईओ कार्यालय में किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
Teachers demonstrate old pension restoration in BEO office
बीईओ कार्यालय सोमश्वर प्रांगण में प्रदर्शन करते प्राथमिक शिक्षक। - फोटो : ALMORA
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। प्राथमिक शिक्षक संघ ने सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई है। शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सोमेश्वर प्रांगण में धरना देकर प्रदर्शन किया। मांगों को लेकर नारेबाजी की। बाद में इस संबंध में तहसीलदार संजय कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार जल्द से जल्द पुरानी पेंशन योजना बहाल करे। शिक्षकों ने कहा कि संगठन लंबे समय से इस मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। कई बार धरने प्रदर्शन किए जा चुके हैं, पर सरकार और जनप्रतिनिधि इस ओर उदासीन बने हुए हैं, जो कि शिक्षकों के हितों पर कुठाराघात है।
विज्ञापन

प्रदर्शन और ज्ञापन भेजने वालों में ब्लाक अध्यक्ष अनिल कांडपाल, मंत्री कैलाश चंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष बलवीर सिंह बिष्ट, संरक्षक पूरन सिंह बोरा, दिनेश सिंह, गिरीश चंद्र पांडे, जगदीश सिंह बिष्ट, दिनेश चंद्र जोशी, राम चंद्र पांडे, दिनेश कांडपाल, शिवराज सिंह, भुवन अधिकारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, नई शिक्षा नीति में प्रारंभिक शिक्षा का सुदृढ़ीकरण करने सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर उप जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।

ज्ञापन में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की पुरजोर मांग करते हुए कहा गया है कि, उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षा की स्थिति में सुधार, बेहतर शिक्षा परिणाम आदि के लिए वर्ष 2006 से राज्य व केंद्र सरकार का ध्यान पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने की ओर खींच रहे हैं। लेकिन अभी तक मांग पूरी नहीं हुई है। ज्ञापन भेजने वालों में अध्यक्ष निरंजन कुमार, महामंत्री रमेश लाल वर्मा महामंत्री रमेश लाल वर्मा, कोषाध्यक्ष दयाल सिंह, कमलेश बिष्ट, दीपेश रेखाड़ी, दयाकृष्ण जोशी, राजेंद्र राम, सरोज लाल, गीता कन्नौजिया, अंजू साह, वीरेंद्र सिंह आदि शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed