{"_id":"5fa7f21a8ebc3e67a033641e","slug":"teacher-angry-on-not-getting-salary-on-time-almora-news-hld4034199113","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पर वेतन नहीं मिलने पर अशासकीय स्कूलों के शिक्षक नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय पर वेतन नहीं मिलने पर अशासकीय स्कूलों के शिक्षक नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। समय पर वेतन नहीं मिलने पर अशासकीय स्कूलों के शिक्षकों ने नाराजगी जताई है। शिक्षकों ने अल्मोड़ा इंटर कॉलेज में बैठक की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार अशासकीय स्कूलों के शिक्षकों के साथ भेदभाव कर रही है। उन्हें पिछले काफी समय से माह में समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। निर्णय लिया गया कि 11 नवंबर तक वेतन भुगतान नहीं होने पर बांह पर काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
वक्ताओं ने कहा कि वेतन मद में बजट आवंटित नहीं होने से उन्हें प्रतिमाह नियमित रूप से वेतन नहीं मिल रहा है। अक्तूबर का वेतन अब तक नहीं मिल पाया है। दीपावली त्योहार निकट है, जिससे उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि 11 नवंबर तक वेतन का भुगतान नहीं होता है तो ऐसी स्थिति में 12 नवंबर से बांह पर काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि जिले के सभी अशासकीय स्कूलों के शिक्षकों को सदस्यता दिलाई जाएगी। अध्यक्षता प्रधानाचार्य कृष्णानंद जोशी ने और संचालन डॉ. महेंद्र महरा ने किया।
विज्ञापन
बैठक में प्रधानाचार्य सुदर्शन लाल साह, मोहन सिंह बिष्ट, हीरा सिंह महरा, महेंद्र सिंह चौहान, बृजमोहन, विजय रावत, निर्मल जोशी, दीपक सिंह, मनोज बिष्ट, हेम शी, ललित भाकुनी, जीवन लाल, दीवान बिष्ट, राधा बोरा आदि ने विचार रखे।