{"_id":"5fa7c89f8ebc3ea36075872d","slug":"tea-development-board-will-promote-tea-tourism-in-the-state-almora-news-hld4033939129","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय विकास बोर्ड प्रदेश में देगा टू-टूरिज्म को बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय विकास बोर्ड प्रदेश में देगा टू-टूरिज्म को बढ़ावा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड प्रदेश में टी-टूरिज्म को बढ़ावा देगा। इसके लिए पूरे प्रदेश में दो दर्जन स्थानों पर चाय बागानों और पर्यटक स्थलों में लकड़ी की हट्स बनाई जाएंगी। इन हटों में उत्तराखंड टी के साथ ही स्थानीय उत्पादों की बिक्री की जाएगी। जिससे स्थानीय काश्तकारों की आय में भी बढ़ोतरी होगी। श्यामखेत बागान के समीप हट का निर्माण कर इसकी शुरुआत की गई है।
उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड ने प्रदेश के नौ पर्वतीय जिलों में चाय के बागान विकसित किए हैं। बोर्ड चाय बागानों के माध्यम से टी-टूरिज्म को बढ़ावा देने जा रहा है। प्रदेश के उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने चाय बागानों के माध्यम से टी-टूरिज्म को बढ़ावा देने के निर्देश उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड को दिए हैं।
मंत्री के निर्देश के बाद बोर्ड कृषि विभाग के सहयोग से चाय बागानों, चार धाम यात्रा मार्ग और पर्यटन स्थलों में लकड़ी की हट का निर्माण करने जा रहा है। इसकी शुरुआत नैनीताल जिले के श्यामखेत में चाय बागान से की गई है।
विज्ञापन
बोर्ड के वित्त अधिकारी अनिल खोलिया ने बताया कि नैनीताल जिला प्रशासन ने जिला योजना से श्यामखेत में हट का निर्माण कर लिया है। उद्यान मंत्री के निर्देश पर कौसानी, गुरुड़ाबांज समेत प्रदेश के अन्य चाय बागानों और पर्यटन स्थलों के समीप दो दर्जन लकड़ी की हट्स का निर्माण किया जाएगा। इन हटों में उत्तराखंड-टी के अलावा स्थानीय परंपरागत उत्पाद राजमा, दाल गहत, मसूर, सोयाबीन, रैंस समेत जूस, जैम, जेली, अचार आदि की बिक्री की जाएगी।