फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Taxi drivers furious over mandatory fitness from ATS centre

Almora News: एटीएस केंद्र से अनिवार्य फिटनेस पर भड़के टैक्सी चालक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Taxi drivers furious over mandatory fitness from ATS centre
रानीखेत (अल्मोड़ा) वाहनों की फिटनेस जांच के लिए सरकार द्वारा लागू की गई एटीएस (ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन) व्यवस्था के खिलाफ कुमाऊं मंडल के टैक्सी चालकों में आक्रोश फैल गया है। चालकों का कहना है कि हर हाल में नजदीकी एटीएस केंद्र से ही फिटनेस कराने का आदेश पहाड़ी क्षेत्रों की परिस्थितियों के विपरीत है और इससे उन्हें अनावश्यक आर्थिक व समयगत नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन

महासंघ के अध्यक्ष शंकर ठाकुर ने कहा कि पहाड़ों में लंबी दूरी, खराब सड़कें और सीमित एटीएस केंद्रों के कारण वाहनों को दूर-दराज ले जाना चालकों के लिए बेहद कठिन है। इससे छोटे वाहन मालिकों और चालकों का शोषण हो रहा है। आगे बताया कि केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा और मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन दिया गया, आश्वासन मिले लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। कुमाऊं टैक्सी महासंघ ने इस आदेश को अव्यवहारिक बताते हुए चेतावनी दी है कि यदि 31 जनवरी तक शासन स्तर पर कोई ठोस समाधान नहीं निकला तो पूरे प्रदेश में चक्काजाम किया जाएगा।
विज्ञापन


बोले लोग

----------

फिटनेस के लिए हल्द्वानी जाना पड़ता है। सबसे अधिक दिक्कत धारचूला सहित दूरस्त इलाकों के चालकों को होगी। ऐसे में एक दिन की पूरी कमाई तो बंद होती ही है, ऊपर से ईंधन और अन्य खर्च अलग से बढ़ जाता है। पहाड़ी क्षेत्रों के लिए अलग व्यवस्था होनी चाहिए। - विजय रावत, संयोजक कुमाऊं टैक्सी यूनियन
विज्ञापन
विज्ञापन

=========
एटीएस केंद्र तक वाहन ले जाने में पूरा दिन लग जाता है। अगर वहां तकनीकी कारणों से फिटनेस नहीं हो पाती तो दोबारा जाना पड़ता है, जिससे दिक्कतें और बढ़ जाती हैं। छोटे चालकों के लिए बोझ है। - बहादुर सिंह, चालक
=========
सरकार को पहले हर जिले में पर्याप्त एटीएस केंद्र खोलने चाहिए थे, उसके बाद ऐसा आदेश लागू करना चाहिए था। अभी की स्थिति में यह निर्णय अव्यवहारिक लगता है। - सुरेश चंद्र, चालक



मांग पूरी नहीं हुई तो होगा आमरण अनशन

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। यूकेडी कार्यकर्ताओं और टैक्सी चालकों का एटीएस के विरोध में धरना प्रदर्शन अभी जारी है। धरने के दसवें दिन वक्ताओं ने कहा कि एटीएस के नाम पर टैक्सी और व्यावसायिक वाहन चालकों का शोषण किया जा रहा है। कहा कि जल्द सरकार शासनादेश वापस ले या फिर सरकारी एटीएस सेंटर स्थापित करे। चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द इस ओर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। वहां गोविंद सिंह अधिकारी, वीरेंद्र बजेठा, भुवन चंद्र, भोला दत्त, अर्जुन कुमार, संजय आर्या, अशोक कुमार, राजेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed