{"_id":"58ee212f4f1c1b462dcf747a","slug":"tarun-and-vimala-bettered-in-cross-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रॉस कंट्री में तरण और विमला ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रॉस कंट्री में तरण और विमला ने बाजी मारी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 12 Apr 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
क्रास कंट्री में शामिल युवा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजी कालेज में क्रीड़ा समारोह का समापन क्रॉस कंट्री के साथ हुआ। छात्र वर्ग में तरुण कुमार आर्य और छात्रा वर्ग में विमला टनवाल ने बाजी मारी। संपूर्ण खेलों में संजय कुमार और पूजा अधिकारी ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप हासिल की। मुख्य अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी और एसबीआई शाखा प्रबंधक प्रतिनिधि प्रेम लाल आर्य ने पुरस्कार बांटे। कहा कि खेलों के माध्यम से भी छात्र-छात्राएं करियर संवार सकते हैं, लेकिन इसके लिए अनुशासन को तरजीह देनी होगी।
विज्ञापन
क्रास कंट्री प्रात: महाविद्यालय परिसर से शुरू हुई। छात्र वर्ग में तरुण कुमार आर्य पहले, दीपक कुमार दूसरे और पूरन सिंह तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में विमला टनवाल, मीना मेहरा, हेमा बिष्ट ने बाजी मारी। कालेज के प्राचार्य डा. चंद्र राम ने खेलों का महत्व बताया, उन्होंने कहा कि लगन और मेहनत के बल पर ही आगे बढ़ा जा सकता है। पुरस्कार बांटते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी और प्रेम लाल आर्य ने भी छात्र-छात्राओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। दो दिवसीय खेलों में छात्र वर्ग की व्यक्तिगत चैंपियनशिप संजय कुमार और छात्रा वर्ग की चैंपियनशिप पूजा अधिकारी ने जीती। क्रीड़ा अधिकारी डा. महिराज माहरा ने सभी अतिथियों का आभार जताया। संचालन उप क्रीड़ा प्रभारी हीरा सिंह ने किया। इस अवसर पर व्यापार संघ उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक पंत, प्रो. अनिल जोशी, शीतलाखेत महाविद्यालय की प्राचार्य शशि पुरोहित सहित तमाम छात्र छात्राएं मौजूद थे।
विज्ञापन