फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Taps remained dry in Salt for five days

Almora News: सल्ट में पांच दिन से नल सूखे

Wed, 06 Mar 2024 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 06 Mar 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Taps remained dry in Salt for five days
मौलेखाल(अल्मोड़ा)।
विज्ञापन

सल्ट ब्लॉक के 110 गांवों में बीते पांच दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। 22 हजार से अधिक लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति ठप रहने से योजना के मुख्य टैंक में पानी लिफ्ट नहीं हुआ। ऐसे में लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

सल्ट के 110 गांवों जलापूर्ति करने वाली शशीखाल-कोटेश्वर योजना के पंप बिजली आपूर्ति बाधित होने चार दिन पूर्व जाम हो गए। योजना से पानी लिफ्ट नहीं हुआ तो जलापूर्ति ठप हो गई और लोग पानी के लिए तरस गए। पांचवें दिन बुधवार को बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो प्रेमनगर में बने योजना के मुख्य टैंक तक ही पानी पहुंच सका। जल निगम के मुताबिक इन गांवों में पर्याप्त जलापूर्ति करने के लिए इसे भरना जरूरी है। अधिकारियों के मुताबिक बृहस्पतिवार को ही सभी गांवों में जलापूर्ति सुचारू होगी। संवाद
विज्ञापन

--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


Iचौथे दिन हुई बिजली आपूर्ति बहालI
Iमौलेखाल। बीते दिनों हुई बारिश के बाद जगह-जगह पेड़ गिरने से इन गांवों में बिजली आपूर्ति करने वाली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। लाइन टूटने से चार दिन तक इन गांवों में बिजली गुल रही। किसी तरह बुधवार को लाइन ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई तो लोगों ने कुछ हद तक राहत महसूस की। संवादI
---------------------
बिजली आपूर्ति बाधित होने से योजना से पानी लिफ्ट नहीं हो सका। बिजली आपूर्ति सुचारू होने के बाद मुख्य टैंक तक पानी लिफ्ट हुआ है। बृहस्पतिवार को जलापूर्ति सुचारू हो जाएगी। I-मोनिंदर सिंह बिष्ट, जेई, यांत्रिक विभाग, जल निगम, सल्ट। I

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article