फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Tamta attempts to implicate Rawat in three-year-old sting: Tamta

तीन साल पुराने स्टिंग में रावत को फंसाने का प्रयास : टम्टा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Tamta attempts to implicate Rawat in three-year-old sting: Tamta
पत्रकार वार्ता करते राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा आदि। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार कांग्रेस के नेताओं को डराने, धमकाने का काम कर रही है। कांग्रेस के जो भी नेता भाजपा को असहज महसूस हो रहे हैं उनके खिलाफ मामले बनाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तीन साल पुराने तथाकथित स्टिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को भी फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि जिस व्यक्ति ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का स्टिंग किया था उसी व्यक्ति ने वर्तमान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार को लेकर भी स्टिंग किया, जिसमें मुख्यमंत्री के करीबी लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कई निकटवर्ती लोगों के खातों में जमकर पैसा आया है। एक ही व्यक्ति द्वारा तैयार किए गए स्टिंग में पूर्व सीएम हरीश रावत पर सीबीआई की जांच बैठा दी गई और अब एफआईआर दर्ज करने की बात की जा रही है। जबकि उसी व्यक्ति द्वारा किए गए वर्तमान सीएम के स्टिंग को ब्लैक मेलिंग कहकर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। प्रदीप टम्टा ने आरोप लगाया कि सरकार की नजर में कांग्रेस और भाजपा के लिए भ्रष्टाचार के अलग-अलग मायने हैं जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आर्थिक मोर्चे पर बुरी तरह विफल हो चुकी है। ऑटोमोबाइल, मैकेनिकल और मैनुफैक्चरिंग उद्योग चरमरा गए हैं। लोगों के रोजगार पर संकट आ गया है। बैंकों की हालत ठीक नहीं है जिससे कई बैंकों को मर्ज कर दिया गया है। सरकार लोगों का ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस के बड़े नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने में लग गई है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस को न्याय पालिका पर पूरा भरोसा है और जिस तरह न्यायालय के फैसलों से पूर्व में राज्य की चुनी हुई हरीश रावत सरकार को गिराने के प्रयास विफल हो गए थे। आगे भी न्यायालय में पूरा पक्ष रखा जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, राजेंद्र बाराकोटी, तारू जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed